अरविंद सम्मान के लिए संदीप त्यागी रसम के नाम की घोषणा।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित अरविंद सम्मान के लिए संदीप त्यागी रसम के नाम की घोषणा किये जाने पर बधाई देते हुए स्वागत किया। बता दें कि प्रतिष्ठित अरविंद सम्मान के लिए वर्ष 2025 के लिए देश भर से भारी संख्या मे आये प्रस्ताव मे केवल 13 व्यक्तित्व चिन्हित करते हुए अरविंद सम्मान के लिए घोषित किये गये हैं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता व पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि गजप्रस्थ उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित अरविंद सम्मान के लिए एडवोकेट संदीप त्यागी रसम के नाम की घोषणा करने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल प्रसन्नतापूर्वक शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान का धन्यवाद करता है। विदित हो कि शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान प्रत्येक वर्ष देश भर से अरविंद सम्मान के लिए गहनता से जांच कर कार्य के अनुसार अलग-अलग क्षेत्र मे राष्ट्रीय स्तर पर सेवा कर रहे व्यक्तित्व को चिन्हित कर सम्मानित करता है। इस बार वर्ष 2025 का अरविंद सम्मान समारोह केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर मे 12 अक्टूबर को आयोजित हो रहा है
डेढ दशक पूर्व कश्मीर के लाल चौक पर धारा 370 के विरुद्ध राष्ट्र ध्वज फहराने वाले , गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान ,चुनाव सुधार विषय पर समस्त उत्तर भारत मे सडको पर जन जागरण अभियान सफलतापूर्वक चलाकर लक्ष्य प्राप्त करने वाले, शहीद स्थल मैट्रो स्टेशन का नामकरण कराने , अमर बलिदानी क्रांतिकारियों के विभिन्न विषय पर जन जागरण करने वाले राष्ट्र भक्त एडवोकेट संदीप त्यागी रसम को अरविंद सम्मान मिलना न सिर्फ उनके लिए अपितु समस्त सहयोगी साथियो के लिए गौरव का विषय है शहर जिले- आसपास के सभी नागरिको सहित हर विषय पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उत्तर भारत के सभी सहयोगी संगठनो का सम्मान है
संदीप त्यागी रसम ने उपस्थित सभी गणमान्य जन सहित जनसामान्य से अनवरत मिल रहे सहयोग समर्थन आशीर्वाद का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए अपना समर्थन आशीर्वाद यूं ही बनाए रखने का आग्रह किया व शाश्वत हिंदू संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अरविंद सम्मान की निर्णायक कमेटी ने जो भरोसा संदीप त्यागी रसम पर जताया है उस पर खरा उतरने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बालकिशन गुप्ता पंडित अशोक भारतीय सौरभ यादव आदि उपस्थित रहे।


