वर्षा डिजिटल कलर लेब पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षौल्लास से मनाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : दिल्ली–सहारनपुर हाइवे रोड पर स्थित वर्षा डिजिटल कलर लेब के प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। लेब के भीतर पूरे वातावरण को दीपक और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद स्थानीय युवाओं और मेहमानों ने मिलकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
लेब संचालक विपिन मलानिया ने कहा कि यह आयोजन केवल जन्मदिन की बधाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे युवाओं को सेवा, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश देने का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है और युवा वर्ग उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक योगदान दे सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड एक्टर विकास मलानिया ने भी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युवा यदि ईमानदारी और मेहनत से काम करे, तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकता है।
मौके पर मौजूद सोबीर चौधरी, बिट्टू, सुमित, मुन्ना, अंकुर सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से केक काटा और “सेवा ही संकल्प” का नारा बुलंद किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दी है, और यह गर्व की बात है कि आज का भारत आत्मनिर्भर और मजबूत भारत बनने की ओर तेजी से अग्रसर है।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलता है।



