संकुल बैठकों में गतिविधियों के साथ शिक्षकों ने बनाई एक माह की कार्ययोजना
मेरे शिक्षण की ताकत, एक सीख एक बदलाव और शब्दावली विकास विषय बिंदुओं पर हुआ प्रस्तुतीकरण

ताला में संकुल बैठक में मौजूद शिक्षक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार को जिले के सभी विकास खंडों में शिक्षक संकुल बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में उत्कृष्ट तथा नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा किए जाने और निपुण लक्ष्य की प्राप्ति पर विचार विमर्श हुआ। शिक्षकों को अपने कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर कार्ययोजना के अनुसार शिक्षण कार्य और शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। शिक्षक संकुल बैठक में मेरे शिक्षण की ताकत, एक सीख एक बदलाव, शब्दावली विकास, स्थानीय मान की अवधारणा में उपयोग होने वाले टी एल एम पर गतिविधियां आयोजित की गई।विभागीय सूचना तंत्र पर चर्चा हुई। भादर में संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय ताला द्वितीय में बैठक हुई। बैठक में नोडल संकुल शिक्षक सत्य प्रकाश शुक्ल एआरपी भानु प्रकाश शुक्ल ने बैठक के एजेंडे पर बिंदुवार चर्चा की। सत्य प्रकाश शुक्ला ने स्वच्छता सर्वेक्षण, निपुण एप पर आकलन,एन एम पी एस आवेदन , स्पोर्ट्स ग्रांट,टी एल एम, स्पोर्ट्स क्लब, गणित क्लब, रीडिंग क्लब के गठन के बारे में जानकारी दी।यूको क्लब की गतिविधियों का अभिलेखीकरण करने पर जोर दिया। ए आरपी भानु प्रकाश शुक्ल ने आधार कार्ड अपडेशन के बारे में जानकारी दी। जितेंद्र तिवारी गिरीश सिंह यशपाल सिंह रेखा पाण्डेय शशि बाला पूजा पाठक दीपा पाण्डेय जयंती देवी जितेंद्र यादव प्रीति सिंह जनक लली विजयलक्ष्मी रेनू वर्मा नीरज वर्मा सपना शुक्ला हरि प्रकाश आदि मौजूद रहे।

