बरेली

श्रीराममूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 बरेली : प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बुधवार (17 सितंबर 2025) को श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कालेज में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालयों की सभी वर्कशापों को फूलों से सजाया गया, इसके साथ ही मशीनों एवं औजारों का पूजन किया गया। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली में प्रातः 10.00 बजे महाविद्यालय की वर्कशाप में विश्वकर्मा पूजा का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी के द्वारा किया गया। संस्था की कार्यशाला में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर संस्था के पुजारी जी के द्वारा हवन पूजन किया गया। इसमें मैकेनिकल विभाग के छात्र/छात्राओं, मेडिकल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं एक दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डा. प्रभाकर गुप्ता, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट के डायरेक्टर डा. अनुज कुमार, डीन फार्मेसी डा. अमित कुमार शर्मा, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डा. रविन्द्र कुमार, चीफ प्राक्टर इंजीनियर विवेक यादव, डीन स्टूडेन्टस वैलफेयर डा. सौरभ गुप्ता,  सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्रथम वर्ष के छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। सीईटीआर में हुई पूजा में प्रिंसिपल डा.शैलेश सक्सेना और स्टाफ उपस्थित रहा।उधर श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट  ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति जी ने पूजा अर्चना के साथ हवन किया। उन्होंने मशीनों के उपकरणों की पूजा की। इस अवसर पर ट्रस्ट के सलाहकार इंजीनियर सुभाष मेहरा, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डा.जसप्रीत कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.आरपी सिंह, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.सीएम चतुर्वेदी, डीन पीजी डा.रोहित शर्मा, डीन यूजी डा.बिंदु गर्ग, सभी विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button