राजस्थान

महिलाएं व बच्चे इस देश का भविष्य है उनका ख्याल रखेंगे तो देश की होगी उन्नति- 

डॉ.मील सीएचसी महरोली में लगा नारी सशक्त परिवार कैम्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बावड़ी। ग्राम महरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौली में सशक्त नारी सशक्त परिवार कैम्प का आयोजन किया गया । चिकित्सा प्रभारी डॉ. विकास मील ने कहा कि महिलाएं व बच्चे इस देश का भविष्य है उनका ख्याल रखेंगे तो देश उन्नति की ओर जाएगा। कैम्प के दौरान महिलाओं से संबंधित समस्त बीमारियां व जांचे , बच्चों के स्वास्थ्य , टीकाकरण , किशोरियों में खून की कमी एनीमिया संबंधित जांच , 30 वर्ष से ऊपर के मरीजों के बीपी सुगर की जांचो , टीबी संबंधित जांच ,समेत स्वास्थ्य संबंधित सभी प्रकार की सेवा दी गई । इस मौके पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज शर्मा, चिकित्सा प्रभारी महरौली डॉ विकास मील , स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमल कुमार , दंत रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी डॉ अक्षय कुमार , डॉ सुमन सैनी , सभी स्टाफ व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थि थे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button