गोड्डा

पथरगामा में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ विशेष स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख  अवधेश साह एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर की गई। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना तथा पूरे परिवार की समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान ने कहा, “स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार की नींव होती है। इस तरह के अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।” उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की सभी महिलाओं से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। अभियान के तहत महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवाओं का वितरण, पोषण संबंधी परामर्श तथा विशेष स्वास्थ्य शिविरों की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका प्राथमिक उद्देश्य दूरदराज के गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। मौके पर डॉ. अंकिता काजोल, डॉ. प्रभाकर सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button