रामपुर शाहबाद
दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन असली ने दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही दिव्यांगजनों की अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण की बात कही है। गुरुवार को भाकियू असली से जुड़े दिव्यांगजन जिलाध्यक्ष रिंकू चौधरी की अगुआई में विकास खण्ड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विकास खण्ड अधिकारी धीरेन्द्र पल सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों ने दिव्यांगो के अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के साथ सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। वहीं, दिव्यांगजनों ने का कहना है कि उनकी पेंशन पांच हजार रुपए प्रति माह होनी चाहिए। इस मौके पर वेदराम सिंह, जगपाल सिंह, बॉबी सागर, शाहिद, वीरपाल सिंह, कमल बाबू, करन सिंह, रवि शर्मा, महेंद्र सिंह, विनोद आदि मौजूद रहे।



