गोड्डा

पथरगामा स्वास्थ्य केंद्र में दंत क्लिनिक का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक और महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान के नेतृत्व और पहल दंत चिकित्सा क्लिनिक की शुरुआत की गई। जिससे क्षेत्रवासियों को अब दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस क्लिनिक की जिम्मेदारी दंत चिकित्सक डॉ. प्रभाकर को सौंपी गई है। अवसर पर प्रखंड प्रमुख अवधेश साह ने स्वयं अपने दंत परीक्षण करवा कर क्लिनिक का विधिवत उद्घाटन किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि “पथरगामा के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और गुणवत्तापूर्ण तरीके से मिले, इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। दंत क्लिनिक की शुरुआत इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को अधिकतम सुविधाएं देने का प्रयास जारी है। साथ ही उन्होंने आगामी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य पथरगामा में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार मरीजों को त्वरित और बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके। डॉ पासवान ने बताया कि श्रम नियोजन मंत्री से ट्रामा सेंटर को लेकर सकारात्मक वार्ता हुई है। डॉ. पासवान ने पथरगामा के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का रुख करें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button