बरेली

शिवदयाल चौरसिया जी का जीवन बना सामाजिक न्याय की मिसाल -शिव चरन कश्यप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : महान समाजवादी चिंतक और पिछड़ा वर्ग आंदोलन के अग्रदूत स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने की संचालन जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने किया विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कहा – शिवदयाल चौरसिया जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित कर दिया, आरक्षण एवं संविधान पर हमले हो रहे हैं, ऐसे में शिवदयाल जी की सोच और संघर्ष हमारे लिए मार्गदर्शक की भूमिका में हैं। गोष्ठी में ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता, जिला सचिव, दिनेश यादव महानगर उपाध्यक्ष, संजीव कश्यप,हरविंद सिंह डब्बू, सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button