अमरोहा
विवाहिता ने वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई
अमरोहा में कोर्ट मैरिज के बाद ससुराल वालों को गांव छोड़ने की धमकी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा की एक विवाहिता ने अपनी और अपने ससुराल वालों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, विवाहिता ने बताया कि उन्होंने पिछले साल कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद उनके पति के परिवार को गांव के कुछ लोगों से लगातार धमकियां मिल रही हैं।विवाहिता के अनुसार, कुछ लोग उनके ससुराल वालों को घर और गांव छोड़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ससुर और देवर पर दो बार हमला भी किया गया है। इन धमकियों और हमलों के कारण विवाहिता और उनके पति को अपना घर छोड़कर छिपकर रहना पड़ रहा है।वीडियो में, विवाहिता ने धमकी देने वालों के नाम भी बताए हैं। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से अपील की है कि उनके परिवार को इन लोगों से बचाया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।



