अमरोहा

चोरी की झूठी सूचना देना युवक को पड़ी भारी आटा चक्की के नीचे से कैश बरामद

युवक न अपने भाई के घर लाखों की चोरी की झूठी सूचना

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 हसनपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा करते हुए चोरी की सूचना देने वाले युवक समरपाल को ही गिरफ्तार कर लिया और लाखों रुपए का कैश बरामद किया।शनिवार की सुबह हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी समरपाल ने पुलिस को बताया था कि उसके भाई सोनू के घर से नकब लगाकर 16 लाख 20 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। यह रकम शुक्रवार को एक बीघा जमीन बेचकर रखी गई थी। समरपाल ने बताया कि चोरों ने गांव निवासी रामवीर पुत्र छोटे के घर से भी नकब लगाकर 20 हजार रुपए की नकदी और तीन आभूषण चोरी किए गए हैं।लाखों की चोरी की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत, कोतवाल प्रेमपाल सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने समरपाल से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने आटा चक्की में रखे लगभग आठ लाख रुपए नकद बरामद कराए।समरपाल ने बताया कि शेष कैश उसकी बहन के घर कोतवाली क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी में है। पुलिस ने समरपाल और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। और शेष कैश बरामद करने के लिए दोनों पति-पत्नी को पुलिस बहन के घर भीमा ठीकरी ले गई है।सामने आया है कि समरपाल का भाई सोनू अपनी पत्नी पिंकी की मौत के मामले में जेल में बंद है। पिंकी का शव 6 अगस्त को खेत में फांसी पर लटका मिला था। सोनू के पिता नरेश ने इसी मामले के फैसले के लिए जमीन बेची थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि समरपाल और उसकी पत्नी ने पैसे को छिपाने के लिए यह साजिश रची थी। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का विस्तृत खुलासा करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button