गोड्डाधर्म

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

501 कन्याओं व महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर किया नगर परिभ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 मेहरमा : मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के सिमानपुर गांव में 18 सितंबर 2025 गुरुवार को तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ काली बाबा स्थान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। शोभायात्रा में 501 कन्याओं और महिलाओं ने परंपरागत वेशभूषा में सजकर अपने माथे पर कलश धारण कर हिस्सा लिया।
कलश यात्रा काली बाबा स्थान से निकलकर काशी बाबा स्थान, मुख्य बाजार, पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए संकीर्तन स्थल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय श्रीराम”, “हर हर महादेव” और विभिन्न देवी-देवताओं के जयकारों से गूंजायमान होते रहे। वातावरण भक्तिमय हो गया और जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया।
संकीर्तन स्थल पर पहुंचने के बाद आचार्यों द्वारा वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। इसी के साथ तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का औपचारिक शुभारंभ हुआ। आगामी तीन दिनों तक संकीर्तन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर सिमानपुर पंचायत के मुखिया मुन्ना पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता पियूष सिंह, जितेन्द्र कुमार शर्मा धर्मेंद्र शर्मा सुमन कुमार यादव .सहित कई गणमान्य लोग, ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने विशेष भूमिका निभाई।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button