मथुरा

मथुरा के खाटू श्याम फैमिली ढाबा में बिजिलेंस ने पकड़ी बिजली चोरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। विद्युत प्रवर्तन दल ने पानीगांव खादर वृंदावन रोड पर संचालित एक ढाबे पर बिजली चोरी पकड़ी है। चोरी के मामले में लाखों रुपये का जुर्माना होगा। मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक एवं दक्षिणांचल के अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता द्वारा लगातार चेकिंग के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग,एसई देहात विजय मोहन खेड़ा,एसई एसके सनोरिया एवं एसई शहरी आरपी सिंह द्वारा भी लाइन लॉस करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में विजिलेंस प्रभारी शिव कुमार के निर्देशन में जेई किशन कुमार सोनकर, हिमांशु चौधरी, मोहित, नितीश कुमार, अर्चना सिंह द्वारा पानीगांव खादर वृंदावन रोड क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां खाटू श्याम फैमिली ढाबा में अतिरिक्त केबल डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। कनेक्शन दो किलोवाट का था और विद्युत लोड सात किलोवाट उपयोग होता मिला। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button