अमरोहा

ग्राम प्रधान की पुत्रवधू की मौत

अमरोहा में छत से गिरने से गई जान, परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के ओगपुरा गांव में एक घटना सामने आई है। यहां वर्तमान ग्राम प्रधान फूलवती देवी की 40 वर्षीय पुत्रवधू माया देवी की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात को हुई। परिजनों के अनुसार, माया देवी को दौरे पड़ते थे।
इसी कारण वह घर की छत से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माया देवी अपने पीछे पति बलेश, दो बेटियां और एक बेटे को छोड़ गई हैं।इस आकस्मिक निधन से परिवार में शोक का माहौल है। इस घटना के बाद, परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई के बिना ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।जब इस संबंध में आदमपुर थाना अध्यक्ष कुमरेश त्यागी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में कोई सूचना या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button