अमरोहा

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में ससुराल पक्ष के 12 पर रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
दहेज उत्पीड़न के अलग-अलग दो मामलों में ससुराल पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहला मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। यहां के रहने वाले व्यापारी की बेटी की शादी 14 अक्तूबर 2021 को मुरादाबाद के मोहल्ला कोठीवाल नगर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले विवाहिता के साथ मारपीट करने ल लगे। आरोप है कि आठ फरवरी 2022 को ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की।दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत हुई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधारा। आरोप है कि विवाहिता से देवर ने छेड़खानी भी की। पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। दूसरा मामला महिला थाने से जुड़ा है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र निवासी किसान की बेटी की शादी सात फरवरी 2025 को हसनपुर के मोहल्ला मनापुर निवासी अतुल कुमार से हुई थी।आरोप है कि करीब तीन माह पहले दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पर ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रहती है। आरोप है कि सात अगस्त को विवाहिता मायके में थी। तभी ससुराल वाले घर में घुस आए और मारपीट की।जान से मारने की धमकी  दी। इस मामले में अतुल कुमार, वीरवती, अमित कुमार, सोनी, काजल, अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button