गोड्डा
25 वर्षीय युवक का जहरीली देशी शराब से मौत की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के भगैया गांव में भारत पेट्रोलियम पंप के पीछे झाड़ी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव मिलने की सुचना पूरे भगैया क्षेत्र में फैला गई। जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक का पहचान किया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवा प्रवीण मंडल के रूप में की है। उनके पिता का नाम सुखन मंडल बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की मौत जहरीली देशी शराब पीने से होने की आशंका जताई गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल इस बात की जानकारी पुलिस को दिए जाने की बात कही गई है।



