अमरोहा
अमरोहा में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद एवं जिलाधिकारी अमरोहा द्वारा आगामी त्यौहारों (शारदीय नवरात्र, महाराजा अग्रसेन जयंती, रामलीला मंचन एवं दशहरा पर्व) को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त पुलिस,प्रशासनिक राजपत्रित अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारीगण एवं संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गांधी सभागार में गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सोशल मीडिया, निगरानी व शांति समिति बैठकों आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए l कहा कि किसी भी प्रकार की त्योहारो पर कोई भी समस्या नही होने चाहिए l




