बेतुल

बैतूल लापता:-पंचायत में सरपंच सचिव लापता सफाई कर्मी चल रहा है बडोरा पंचायत ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

सुनने और पढ़ने में अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है कि 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल ग्राम पंचायत बडोरा में सचिव गौरी शंकर साहू सरपंच सविता धुर्वे सह सचिव चंद्रपाल सरले यह तीनों ही पंचायत से  नदारद रहते है यदि किसी ग्रामीण को पंचायत संबंधी कोई कार्य हो तो उसे इनसे मिलने के लिए अनेकों चक्कर ग्राम पंचायत के लगाने पड़ रहे हैं इसके बावजूद भी सरपंच सचिव पंचायत में नहीं मिल रहे हैं। पूरी ग्राम पंचायत एक सफाई कर्मी के भरोसे चल रही है। जिसके कारण ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। और यदि कभी मिल भी गए तो इसे कोई जानकारी ग्रामीण लेना चाहते हैं तो यह  कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं कि हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। कहने को तो  सरपंच ग्राम पंचायत का मुखिया होता है, जबकि सचिव ग्राम पंचायत का प्रशासनिक अधिकारी होता है जो रिकॉर्ड रखने और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचने के लिए सेतु का काम करता है। लेकिन अधिकांश मामलों में देखने में आ रहा है कि यहां जो सचिव पदस्थ है उसे सरकारी योजनाओं का ही पता नहीं है तो वह उन योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक कैसे पहुंच जाएगा यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। ग्राम पंचायत बडोरा को मात्र एक सफाई कर्मी के भरोसे छोड़ा जा रहा है यह एक दुर्भाग्य का पहलू है। और तो और इस जब इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन को बार-बार फोन लगाने पर वह भी फोन रिसीव नहीं करते हैं तो आखिर किसको बताएं और किसको अपनी समस्या सुनाएं यह हमारे देश का दुर्भाग्य है जहां एक ओर यहां के जनप्रतिनिधि अपनी वाहवाही लूटने में लगे हुए और प्रशासनिक अधिकारी कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे देखना यह है कि क्या कलेक्टर साहब इसे संज्ञान में लेते हैं या नहीं?
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button