
गोपेश्वर (चमोली) उत्तराखंड के चमोली के नंदानगर में बुधवार रात कुदरत का कहर टूटा। भीषण बारिश और बादल फटने से गांव तबाह हो गए। मकान मलबे में दब गए, लोग लापता हैं और आंखों में डर साफ नजर आता है। रेस्क्यू टीमें मलबे में जिंदगी तलाश रही हैं।
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई। एक ही रात में तीन गांवों में घर, गौशालाएं, और जिÞंदगियां मलबे में समा गईं। अब तक 12 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि करीब 30 से अधिक भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। रेस्क्यू टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं।
200 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। घाट तहसील के नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आपदा में अब तक 12 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित ग्राम कुंतरी लगा फाली है, जहां 8 लोग लापता हैं और 15 से 20 भवन व गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। रात तीन बजे के करीब भारी बारिश के बीच लोगों के घरों पर मलबा आ गिरा।
दो महिलाओं और एक बच्चे को मलबे से निकाला-दो महिलाओं और एक बच्चे को पुलिस व डीडीआरएफ की टीमों ने मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। इन घायलों को नंदानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। करीब 200 ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, ग्राम कुंतरी लगा सरपाणी में भी दो लोग लापता हैं और दो भवन ध्वस्त हुए हैं। यहां भी रेस्क्यू टीमों ने 100 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। ग्राम धुर्मा में मोक्ष नदी उफान पर आ गई, जिससे दो लोग लापता हैं और करीब 10 मकानों को नुकसान पहुंचा है।
बचाव कार्यों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी (गौचर 8वीं वाहिनी), डीडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें जुटी हैं। लेकिन सड़कों के जगह-जगह बंद होने और भूस्खलन के कारण टीमों को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हो रही है। अधिकतर टीमें अब पैदल मार्ग से मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन से चमोली की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि लापता लोगों की खोज में कोई कोताही न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और सभी राहत शिविरों में रहने, खाने, इलाज और सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
घटना की सूचना मिलते ही सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डीआईजी राजकुमार नेगी, और यूएसडीएमए के विशेषज्ञों ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से निगरानी शुरू कर दी है। सभी बचाव टीमें सक्रिय कर मौके पर भेजी गई हैं। कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भी तेज बारिश के आसार हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में राहत रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूवार्नुमान के अनुसार नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते इस बार मानसून में तेज दौर की अधिक बारिश हो रही है।
वहीं दून घाटी में आई आपदा में दूसरा सबसे बड़ा हादसा मालदेवता क्षेत्र के फुलेत गांव में हुआ है। यहां पर एक मकान के मलबे में सहारनपुर के छह लोगों के दबे होने की आशंका है। सात घंटों तक पैदल चलकर गांव में पहुंची एसडीआरएफ ने बुधवार पूरे दिन सर्च आॅपरेशन चलाया। बावजूद इसके देर शाम तक किसी को भी खोजा नहीं जा सका।
[18/09, 23:59] Paper Designer Harish Gzb: सपा नेता आजम खां को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्वालिटी बार पर कब्जा मामले में जमानत मंजूर
प्रयागराज । सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खां को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बृहस्पतिवार को बड़ी राहत मिली। रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जा के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आजम खां की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। यह मुकदमा 2021 में राजस्व निरीक्षक की तरफ से दर्ज कराया गया था। इसके साथ ही आजम को लगभग सभी मुकदमों में जमानत मिल गई है। अब वह जल्द बाहर आ सकते हैं।
रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामला में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की जमानत मंजूर कर ली है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। जमानत अर्जी पर वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्ला और मोहम्मद खालिद ने बहस की थी।
रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 21 अगस्त को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 21 नवंबर 2019 को क्वालिटी बार के मालिक गगन अरोड़ा की शिकायत पर तत्कालीन राजस्व निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जफर अली जाफरी, आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम को नामजद किया था।
आजम खां के वकील और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने बताया कि इस मुकदमे में जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री आजम खां के जेल से बाहर आने की संभावना बढ़ गई है। कहा कि आजम को को लगभग सभी मुकदमो में राहत मिल चुकी है। संभावना है कि वह शीघ्र जेल से रिहा हो सकते हैं।
[18/09, 23:59] Paper Designer Harish Gzb: प्रधानमंत्री मोदी ने की नेपाल की पीएम सुशीला कार्की से बात; शांति बहाली में समर्थन का वादा दोहराया
नई दिल्ली । पिछले हफ्ते नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस वजह से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पद से हटना पड़ा था। जेनरेनशन जेड या जेन जी समूह के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजनीतिक नेताओं के घरों, संसद सहित महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगा दी थी। इसके बाद कार्की ने 12 सितंबर को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, ‘नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।’
कार्की के कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद हुई बात-यह बातचीत 8 सितंबर को हिंसक झड़पों और विरोध प्रदर्शनों की वजह से संसद भंग होने के बाद सुशीला कार्की की ओर से नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद हुई है। इन विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व मुख्य रूप से जेनरेशन जेड युवा कार्यकतार्ओं ने किया था। प्रदर्शन भ्रष्टाचार, जवाबदेही की कमी और राजनीतिक अभिजात वर्ग की कथित विफलता को लेकर बढ़ती निराशा से उपजे थे। आंदोलन तत्कालीन नेपाली सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद शुरू हुआ था।
नेपाल में प्रदर्शन के बाद बदले हालात- नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और अब पहली महिला प्रधानमंत्री कार्की को जेनरेशन जेड के नेतृत्व वाले आंदोलन का समर्थन प्राप्त है, जिसने पिछले कुछ दिनों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। वह 5 मार्च, 2026 तक इस पद पर रहेंगी, जिसके बाद इस पद के लिए नए चुनाव होंगे, जिनका चयन निर्वाचित संसद द्वारा किया जाएगा।
बीते शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी-नेपाल की 73 वर्षीय पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद बीते शुक्रवार को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने सामूहिक रूप से अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में उनके नाम का समर्थन किया।
भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भी मुलाकात की थीत्रइससे पहले मंगलवार को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने सिंह दरबार स्थित सुशीला कार्की से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की थी। नेपाल के विदेश मंत्रालय द्वारा ” पर पोस्ट किए गए पोस्ट के अनुसार, बैठक के दौरान राजदूत श्रीवास्तव ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में कार्की की नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश दिया। राजदूत श्रीवास्तव ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री और सहयोग के घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।



