बिजनौर

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी, कोटेदार, ट्रांस्पोर्टर एवं व्यापारीगण मौजूद थे। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में राशन वितरण प्रणाली के अंतर्गत जो भी दुकानें स्थापित हैं, उनमें विदुर ब्रांड के कुछ आइटम्स भी अनिवार्य रूप से रखे जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राशन कार्ड की नियमित रूप से जांच करते रहें और जो भी राशन कार्ड धारक अपात्र पाया जाए तत्काल उसका राशन कार्ड निरस्त करते हुए किसी पात्र को नया राशन कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा का जनमानस के स्वास्थ्य से सीधा संबंध है, ऐसे विशेष मामले को आंकड़ों की बाजीगरी तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि धरातल पर लोगों को विभागीय अधिकारियों की कार्रवाई का व्यापक असर दिखना भी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि खाद्य गुणवत्ता जांच की कार्रवाई लगातार की जाए तथा इसी के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाए, जिसमें लोगों को खाद्य सुरक्षा और उसके नियम और प्रावधानों की जानकारी दी जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी का निर्देशित किया कि खाद्य प्रदार्थों की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य है, इसके लिए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतना सुनिश्चित करें, मिलावटी अथवा मानक के विपरीत खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा का संबंध सीधे जीवन से जुड़ा है, इसलिए योजनाबद्व रूप से रोस्टर बनाकर खाद्य प्रदार्थों की गुणवत्ता की जांच करें तथा इस कार्य में मिलावट करने वालों के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक मेस, आंगनबाड़ी केंद्रों, ढाबों एवं होटलों सहित अन्य स्थानों पर भोजन के खाने की गुणवत्ता की भी जांच करें और संबंधित गुणवत्तापरक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button