बिजनौर
पूर्व सभासद पर किया धार दार हथियारों से हमला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। नूरपुर नगर पालिका में पूर्व सभासद व वर्तमान में कम्प्यूटर आपरेटर को कुछ हमलावरों ने धार दार हथियारों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नूरपुर नगर पालिका में पूर्व में सभासद रह चुके एवं वर्तमान में नगर पालिका में कंप्यूटरऑपरेटर के पद पर तैनात दीपक शर्मा पर। किसी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने धार दार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दीपक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कुछ नगर पालिका कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल दीपक शर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



