क्राइमबरेली

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो और शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अभिनेत्री दिशा पाटनी का घर बरेली शहर में हैं, जहां 11 और 12 सितंबर को लगातार दो दिन उनके मकान पर गोलियां लगाई गई थीं। शूटर हरियाणा से आए थे। पुलिस जांच में पता चला है कि 11 सितंबर को दो नाबालिग हमलावरों ने फायरिंग की थी। इसके बाद अगले दिन 12 सितंबर को फिर गोलियां चलाई गईं। इस घटना ने बरेली में दहशत फैला दी। बरेली पुलिस एक्टिव हुई। 17 सितंबर को यूपी एसटीएफ ने दिल्ली-हरियाणा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशान में दो शूटरों को गाजियाबाद में एक मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए शूटर रविंद्र और अरुण का कनेक्शन रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग से था। अभिनेत्री के घर गोलीबारी की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों गैंग्स ने ली थी। गैंगस्टरों ने सनातन की रक्षा को लेकर गोलीबारी की बात कही थी। इसलिए क्योंकि अभिनेत्री की बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर टिप्पणी को लेकर चर्चा में थीं। गैंगस्टरों ने रिटायर्ड मेजर के परिवार को डराने के लिए उनके घर फायरिंग कराई। दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी यूपी पुलिस के सीओ पद से रिटायर हैं। इस घटना के बाद उनका परिवार हिल गया। हालांकि उनके पिता ने बेटी के बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनका परिवार सनातन के मूल्यों पर अटूट विश्वास रखता है और उनकी बेटी के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। वहीं मुठभेड़ में शूटरों को मार गिराए जाने के बाद भी गैंगस्टरों का पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने सनातन की लड़ाई में दोनों को शहीद बताते हुए बदला लेने की धमकी दी है। हालांकि अभिनेत्री के घर की सुरक्षा बड़ा दी गई और गैंग से जुडे़ बदमाशों के खिलाफ यूपी पुलिस कार्रवाई में तेज हो गई है।  इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने घटना में शामिल दो और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button