स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के तहत ग्राम स्तर पर चला सफाई अभियान
Cleanliness drive was conducted at the village level under the Swachhata Hi Seva 2025 campaign.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत आज जिले के सभी ग्राम स्तर पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले की सभी जल सहिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामीणों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की। ग्राम स्तर पर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया था जहां प्रायः कचरा फेंका जाता है। कुल 130 सीटीयू (स्वच्छता लक्ष्य इकाई) पर सफाई कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय तथा झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहयोग से संचालित हो रहा है। इसका उद्देश्य जिले में स्वच्छता की स्थिति को और बेहतर बनाना तथा समुदाय को इस कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। सीटीयू की सफाई के मुख्य उद्देश्य:पूरे जिले में स्वच्छता की स्थिति में सुधार करना, दुर्गम और गंदे स्थानों को साफ कर स्वच्छ वातावरण तैयार करना,स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।



