राजस्थान

हिमांशी मकवाना ने राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

प्रतापगढ़,अरनोद। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बोर्ड सृजनात्मक चित्रकला प्रतियोगिता में नाकोड़ा उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन अरनोद, जिला प्रतापगढ़ की बालिका हिमांशी मकवाना ने पहला स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर तक उदयपुर स्थित आरटीडीसी कजरी होटल में आयोजित हुई। इसमें चित्रकला के साथ-साथ आशु भाषण, एकल गीत, क्विज और निबंध जैसी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रथम आने वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के अधिकारियों ने विजेताओं को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को ₹11,000 का चेक देकर सम्मानित किया। हिमांशी के पोस्टर की खूब प्रशंसा की गई और अधिकारियों ने भविष्य में उसे और आगे बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन भी दिया।
विद्यालय वापसी पर प्रधानाचार्य शीतल पटवा, जगदीश चंद्र राठौड़, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने हिमांशी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिमांशी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button