पाकुड़

फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन में पहुंचे‎ महेशपुर विधायक‎

Maheshpur MLA reached the closing ceremony of the football competition.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़िया, पाकुड़ । शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत महुलपहाड़ी पंचायत‎ में आदिवासी किसान क्लब सालगापड़ा के तरफ से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में डॉल्फिन एफसी वेस्ट बंगाल की टीम ने बाजी मार ली। विजेता टीम के सदस्यों को मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे‎ महेशपुर विधानसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी के द्वारा विजेता ट्रॉफी एंव नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। पाकुडिया प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत सालगापड़ा गांव में खेले जा रहे फुटबॉल टुर्नामेंट का आज फाइनल मैच खेला गया। टूर्नामेंट में करीब सौलह टीमों ने भाग लिया था। फाइनल फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथियों के तौर पर पहुंचे विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने मैच में दोनों टीमों के सदस्यों से परिचय जानने के बाद डॉल्फिन एफसी वेस्ट बंगाल और माहुलपहाड़ी के मध्य टॉस फेक कर और फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारम्भ कराया। मैच बड़ा ही रोमांचक रहा, जिसमें डॉल्फिन एफसी ने माहुलपहाड़ी को एक गोल से हरा कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने विजेता टीम के सदस्यों को ट्राफी व नगद तथा उपविजेता टीम के सदस्यों को भी ट्राफी व नगद देकर सम्मानित किया। साथ ही फाइनल प्रतियोगिता में उपस्थित‎ खेल प्रेमी को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन इस क्षेत्र में होना अपने आप में गर्व की बात है, ऐसे टुर्नामेंट का आयोजन‎ हर वर्ष किया जाना चाहिए। जिससे सुदुर गांव देहात क्षेत्रों में खेल के प्रति छुपी प्रतिभा को निकालने का और निखारने का मौका मिल सकेगा। और आगे चल कर झारखंड का नाम ऊंचा कर सकेंगे। इस दिशा में झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार भी कार्य‎ कर रही है। इससे पहले आयोजन‎ स्थल पहुंचे‎ मुख्य अतिथि का आयोजनकर्ता द्वारा‎ पारंपारिक आदिवासी रितिरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखण्ड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, जुगनू मुखिया ,हरदेव साह, क्लब के अध्यक्ष/ सचिव सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता‎ एंव सैकड़ों‎ खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button