अमेठी

नार्वे में नरेन्द्र मोदी का मनाया गया जन्म दिन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन डिजिटल मंच पर अंतरराष्ट्रीय काव्यगोष्ठी में मनाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि लेखिका अमिता नीरव रही और अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने किया।मुख्य वक्ता आथर्स गिल्ड आफ इंडिया के महामंत्री शिव शंकर अवस्थी ने मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए,उन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय और महान नेता बताया।
डॉ सुरेश चन्द्र शुक्ल ने अपने वक्तव्य में बताया कि वह प्रधानमंत्री मोदी से दो बार प्रवासी भारतीय दिवस जयपुर और प्रवासी भारतीय दिवस गांधी नगर में मिले और उन्हें स्पाइल दर्पण पत्रिका भेंट की थी,उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण और वक्तव्य सुनकर अनेक कथायें लिखीं, जैसे: अनफिट पी एम की भैंस, मौन,लोकतंत्र, भैंस की चोरी,मुजरा आदि।नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित कवि गोष्ठी में जिन्होंने काव्य पाठ और विचार व्यक्त किए,उनमें राजेश दीक्षित नीरव इंदौर, डॉ.कामेश्वर पंकज कटिहार,डॉ.सत्येन्द्र कुमार सेठी एवं शशि पराशर दिल्ली,प्रो. अमिता नीरव इंदौर, डॉ. ऋषि कुमार मणि त्रिपाठी कबीर नगर,डॉ. अर्जुन पाण्डेय एवं डॉ.पूनम मिश्रा अमेठी, डॉ.रश्मी चौबै गाजियाबाद,डॉ.दीपा गुप्ता विशाखापट्टनम, डॉ.मीनकेतन प्रधान छत्तीसगढ़,डॉ.सुषमा सौम्या एवं मंजू शुक्ल लखनऊ और डॉ.कुँअर वीर सिंह मार्तण्ड कोलकाता से रहे। विदेश से जुड़े साहित्यकारों में डॉ.राम बाबू गौतम यू एस ए,माया भारती एवं सुरेशचन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’नार्वे आदि प्रमुख रहे।कवि गोष्ठी का समापन डॉ.अर्जुन पाण्डेय के धन्य ज्ञापन से हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button