पाकुड़ प्रखण्ड अल्पसंख्यक मोर्चा का हुआ गठन, झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने दी शुभकामनाएं
Pakur Block Minority Front formed, JMM District President Azizul Islam congratulated

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
शनिवार को झामुमो प्रखण्ड समिति की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया। जहां प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के गठन हेतू पर्यवेक्षक के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल उपस्थित रहे। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष मुसारफ हुसैन, उपाध्यक्ष (1) गयना मरांडी (2) खबीर शेख, (3) फिरोज आलि, सचिव लखन हेम्बरम, संगठन सचिव खैरुल, सह सचिव हाजिकुल व कोषाध्यक्ष आंसारुल को बनाया गया। साथ ही नवगठित प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवगठित प्रखण्ड अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी मिली है आप सभी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय हेमन्त सोरेन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को दूर दराज के ग्रामीणों तक पहुंचाने का भी काम करें। साथ ही जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सभी को संगठन के प्रति वफादारी के साथ काम करने की बात कही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल शेख, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष इस्माईल शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारूल शेख़, प्रखंड उपाध्यक्ष इस्माइल शेख़, प्रखंड उपाध्यक्ष रामसिंह टुडू , प्रखंड संगठन सचिव कौसर शेख़, प्रखंड संयुक्त सचिव सत्तार शेख़, मोसर्रफ हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



