ललितपुर

घटवार में हत्या के मामले में दो आरोपी और पकड़े

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। विगत दिनों घटवार में हुयी मजदूर की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो और अभियुक्तों को पकडऩे में सफलता हांसिल की है। बताया गया है कि एसपी मो.मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने पंजीकृत मु.अ.सं. 1054/2025 धारा 352, 131, 103(1) बीएनएस के वांछित घटवार निवासी नत्थू उर्फ नथूराम पुत्र महादेव एवं बलराम पुत्र सन्तराम को हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर बताया गया है कि तत्समय घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी तथा घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीमे गठित कर 02 नफर अभियुक्तगण रणवीर उर्फ रनवीर कबूतरा व गोपाल को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसी क्रम में मुकदमे में वांछित अन्य 02 नफर अभियुक्तों नत्थू व बलराम उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। हत्यारोपियों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, निरीक्षक हरिनाथ सिंह, का. विकास, का.दिपेन्द्र कुमार, का. विवेक राठौर आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button