स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सफाई के उपरांत वृक्षारोपण अभियान का हुआ आगाज
Under the Swachhata Hi Seva 2025 program, a tree plantation drive was launched after cleaning public places.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 सितम्बर 2025 को जिले के सभी प्रखण्डों एवं ग्राम स्तर पर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन स्थानों पर पहले कचरा डाला जाता था, वहां विशेष सफाई अभियान चलाने के बाद वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है। वृक्षारोपण से इन स्थलों पर हरियाली और स्वच्छ वातावरण का विकास होगा तथा ग्रामीणों में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर अपने जिले को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान दें। वृक्षारोपण और स्वच्छता के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।



