
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल । शहर के इस्माइलपुर रोड निवासी कृष्ण कुमार चौधरी ने कोटा में आयोजित 30वीं राज्य स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।
पदक जीतने की खबर मिलते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। खैरथल नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष विक्रम उर्फ विक्की चौधरी, जो कि कृष्ण चौधरी के छोटे भाई हैं, के ऑफिस पर लोगों का तांता लग गया और सभी ने परिवार को शुभकामनाएं दीं।शिक्षाविद रोहतास चौधरी पीटीआई के बड़े बेटे कृष्ण चौधरी को बधाई संदेश घर पर और फोन कॉल पर लगातार मिलते रहे। वहीं, नई अनाज मंडी बाईपास स्थित श्री देवनारायण पेप्सी एजेंसी पर रामकरण खटाना ने मिठाई खिलाकर लोगों का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विक्रम चौधरी (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) का ने बताया कि
“कृष्ण ने अपने मेहनत और लगन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे खैरथल का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”


