गाजियाबाद

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का बड़ा फैसला 

22 से 24 सितम्बर तक लगेगा मेगा कैंप, उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी । पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) ने विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए 22, 23 और 24 सितम्बर को खण्ड स्तर पर मेगा कैंप आयोजित करने की घोषणा की है। यह कैंप मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में लगेंगे।
प्रबंध निदेशक श्रीमती ईशा दुहन (IAS) ने बताया कि इन कैंपों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जहां उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।
कैंपों में मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं
नए कनेक्शन के लिए आवेदन व स्वीकृति
बिल संशोधन व सुधार
भार वृद्धि/कमी की सुविधा
बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था
पीएम सौभाग्य योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना
खराब मीटर बदलने, लोड वृद्धि व फॉल्ट सुधार
बिजली चोरी, एफआईआर, व शिकायतों का मौके पर निस्तारण
अध्यक्ष अभियन्ता (वित्त) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो इन कैंपों की निगरानी करेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में इन कैंपों का लाभ उठाने की अपील की गई है।
मेगा कैंपों में मौके पर ही बिल जांच, बिल सुधार, बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी से संबंधित कार्यवाही की जाएगी। निगम प्रबंधन ने प्रचार-प्रसार के विशेष निर्देश दिए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इन सुविधाओं का लाभ उठा सके
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button