बरेली
वनखंडी नाथ मंदिर में 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह 23 सितंबर को

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सामाजिक समरसता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर रामलीला समिति (रजि.) द्वारा 23 सितंबर 2025 को जोगी नवादा स्थित वनखंडी नाथ मंदिर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी समिति के संयोजक गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।समारोह की शुरुआत सुबह 8:00 बजे वनखंडी नाथ मंदिर परिसर से होगी, जहाँ 101 कन्याओं का विधिवत विवाह कराया जाएगा। विवाह कार्यक्रम पूर्णत: धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न होगा।
शोभायात्रा निकलेगी – मंदिर से पीलीभीत बायपास तक
समारोह में एक भव्य बारात यात्रा भी निकाली जाएगी, जो मंदिर से संगम अस्पताल होते हुए पीलीभीत बायपास रोड स्थित दिशा लॉन तक जाएगी। बारात में 101 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, और सैकड़ों बाराती शामिल होंगे। यह जानकारी मेला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया एक से घोड़े के साथ बारात निकाली जाएगीl
बरेली ही नहीं, आसपास के क्षेत्रों से आएंगे बाराती
गिरधारी लाल साहू ने बताया कि इस शुभ आयोजन में केवल बरेली ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग विवाह में शामिल होने आएंगे। आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों, धार्मिक संगठनों, और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहेगी।
विशेष बात यह है कि समिति की ओर से दहेज जैसी कुप्रथा का विरोध करते हुए, प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को घरेलू सामान के साथ-साथ राशन किट भी भेंट की जाएगी। यह सभी सामग्री सम्मानपूर्वक विदाई के समय दी जाएगी।
समाजसेवा की अनूठी मिसाल
श्री रामलीला समिति का यह आयोजन न केवल सामूहिक विवाह की एक मिसाल है, बल्कि दहेजमुक्त समाज और धार्मिक सौहार्द की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। प्रेस वार्ता में उपस्थित महंत केदारनाथ गिरी जी महाराज संयोजक श्री गिरधारी लाल साहू जी अध्यक्ष संजीव शर्मा जी संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू सचिन राठौर संतोष साहू श्री लक्ष्मी नारायण राठौर श्री मुन्नालाल राठौर पंडित सुनील दत्त शर्मा मनोज राठौर देवेंद्र साहू चंद्रपाल राठौर पूनम राठौर पार्षद वैभव भारद्वाज विशाल श्रीवास्तव प्रेम शंकर राठौड़ अर्जुन सिंह सत्येंद्र राठौर विनोद गिरी आदि उपस्थित रहे !




