अमेठी

अब चारबाग, लखनऊ बस स्टेशन के प्लेटफार्म नं दो से मिलेंगी अमेठी के लिए बसें

विवाद के बाद एम डी ने लिया एक्सन,ए आर एम ने जारी किया आदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। चार बाग बस स्टेशन पर अमेठी डिपो की बसों के संचालन का विवाद समाप्त हो गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय पर प्रबंध निदेशक की समीक्षा बैठक में इस बारे में वार्ता के बाद चार बाग रेलवे स्टेशन के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने आदेश जारी किया है।चारबाग रेलवे स्टेशन पर अमेठी डिपो की बसों के संचालन और प्लेटफ़ॉर्म को लेकर पिछले सप्ताह विवाद हुआ था। परिचालकों में झगड़ा हो गया था। लखनऊ डिपो के परिचालकों ने अमेठी डिपो के एक परिचालक की पिटाई कर दी थी। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद अमेठी डिपो के ए आर एम काशी प्रसाद ने चारबाग, लखनऊ डिपो के ए आर एम को जांच और कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। अभी तक एफ आई आर नहीं दर्ज हुई है। शुक्रवार को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रबंध निदेशक ने मामले को संज्ञान में लिया। प्रबंध निदेशक की ओर से निर्देश मिलने के बाद चारबाग बस डिपो के ए आर एम ने आदेश जारी किया है।अब अमेठी डिपो की बसों के लिए चार बाग बस‌ डिपो के प्लेटफार्म नंबर दो से संचालित होंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने आदेश की प्रतियां अमेठी और हैदरगढ़ डिपो के ए आर एम को भी भेजी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button