बसपा के मुख्य मंडल प्रभारी ने किया जिले का दौरा, पार्टी नेताओं से की मुलाकात
9अक्टूबर को विरोधी दलों को जबाब देगी बसपा -विनोद बागडी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के मुख्य मंडल प्रभारी विनोद बागड़ी ने सोमवार को जनपद का दौरा कर पार्टी नेताओं से मुलाकात की और 9अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम और रैली की अब तक की तैयारी के बारे में जानकारी ली। विनोद बागड़ी ने सभी विधानसभा अध्यक्षों और प्रभारियों को सेक्टर वार बैठकें करके रैली में प्रत्येक पोलिंग बूथ की कमेटियों और अन्य कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचाने के निर्देश दिए।मुख्य मंडल प्रभारी विनोद बागड़ी ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने सर्वसमाज को समान वोट का अधिकार दिया।वोट के अधिकार के सही प्रयोग का तरीका मान्यवर कांशीराम साहब ने सिखाया और बहुजन समाज को हुक्मरान समाज की लाइन में खड़ा कर दिया। अभी हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट आई है। भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ही ऐसे तीन राष्ट्रीय दल है,जिनका संगठन देश के सभी राज्यों में है। बसपा ने कार्यकर्ताओं के खून पसीने के बल पर देश के सभी राज्यों में मजबूत संगठन खड़ा किया है, भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को पूंजीपति चला रहे हैं। बसपा का संगठन समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर चल रहा है। बसपा के बारे में दुष्प्रचार करने वाले विरोधी दलों को 9अक्टूबर को जबाब मिल जाएगा।
साथ में रहे जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने बताया कि सभी विधानसभाओं में बैठकें हो चुकी हैं। सेक्टरों में बैठकें करके लखनऊ जाने के वाहनों की बुकिंग की जा रही है।जो सेक्टर ट्रेन रुट पर हैं वहां से ट्रेन से लोग लखनऊ जायेंगे।विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, राजेश अकेला,राम फल फौजी, नरेन्द्र कुमार , सत्यम् कोरी एडवोकेट, फूलचंद्र बौद्ध, श्याम लाल, ललित कुमार आदि लोग नगर अमेठी की बैठक में मौजूद रहे।

