खैरथल-तिजारा जिला बचाओ आंदोलन को गूर्जर समाज का खुला समर्थन
30 सितंबर को विशाल रैली निकाल देगें धरना

खैरथल। श्री देवनारायण मंदिर गांव खरोला में गुर्जर समाज की रविवार को बैंठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से खैरथल जिला यथावत रखने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पर निर्णय हुआ वह जिला बचाओ संघर्ष समिति को अपना समर्थन देने पर सहमति हुई समाज ने मिलकर फैसला किया है कि आगामी 30. 9.2025 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे इसके लिए खैरथल जिले के समस्त गुर्जर गांव से समाज के लोग पहुंचेंगे 30. 9.2025 को सुबह 10:00 बजे गुर्जर चौक खैरथल से पैदल चलकर रैली के रूप में खैरथल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय हुआ यह निर्णय समाज के कई गांव के लोगों के बीच रखा गया जिसमें सभी ने सहमति से अपना निर्णय रखा आगामी 30 तारीख को रैली के रूप में चलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे और धरना स्थल पर धरना देगे यह जानकारी जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारी औमप्रकाश रोधा ने दी


