खैरथल
4 अक्टूबर को होने वाली आम सभा के लिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को निमंत्रण पत्र दिया
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल-तिजारा जिले का नाम परिवर्तन एवं जिला मुख्यालय अन्यत्र ले जाने के विरोध में 4 अक्टूबर को होने वाली जनसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को विधायक दीपचंद खैरिया ने निमंत्रण पत्र सौंपा। विधायक के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि खैरथल- तिजारा जिले का नाम परिवर्तन एवं जिला मुख्यालय अन्यत्र ले जाने के विरोध में 4 अक्टूबर को होने जा रही आम सभा में पधारने के लिए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को विधायक दीपचंद खेरिया एवं किशनगढ़ बास विधानसभा प्रभारी गफूर खान ने अलवर के मोती डूंगरी स्थित कार्यालय पहुंचकर निमंत्रण पत्र सौंपा। वह आम सभा में आने का आग्रह किया। दिए गए पत्र में बताया कि खैरथल तिजारा जिले का नाम परिवर्तन कर भर्तृहरि नगर घोषित कर दिया गया, एवं जिला मुख्यालय को अन्यत्र ले जाने की संभावनाओं ने संपूर्ण खैरथल एवं आसपास के क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश एवं असंतोष पैदा कर दिया है। जिसको लेकर 4 अक्टूबर 2025 को नई मंडी खैरथल में सुबह 10:00 बजे एक विशाल आम सभा आयोजित की जा रही है। पत्र में कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आमसभा में पधारकर खैरथल तिजारा जिले की जनता की भावनाओं को शक्ति प्रदान करें एवं संघर्ष समिति का मार्गदर्शन करें।


