बेतुल

बैतूल राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम में व्यंजन प्रदर्शनी से दी स्वस्थ जीवनशैली की सीख

राष्ट्रीय पोषण माह पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम गत दिनों जे एच कॉलेज सभागार में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिलेभर में मनाए जा रहे पोषण माह के अंतर्गत आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बैतूल सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन नगर, जिला कार्यक्रम अधिकारी गौतम अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह, सहायक संचालक विवेक उइके, परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर, परियोजना अधिकारी निरंजन सिंह सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम के पर्यवेक्षक अर्चना तिवारी, श्वेता शुक्ला, गुंता उइके, रूपा मिश्रा, कंचन गोगरे, योगेश ढोके विशेष रूप से मौजूद रहे।इसके अलावा बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हुईं, जिनमें सुनीता तिवारी, शबाना खान, गीता मालवी, चंदनिया राजपाल, पुष्पा वाईकर, संगीता कनाठे, आशा सूरजे आदि शामिल थीं। ये कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों की महिलाओं को भी साथ लेकर कार्यक्रम में पहुंचीं।इस अवसर पर व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें मोटापा कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दैनिक आहार में शक्कर, नमक और तेल की मात्रा कम करने का संदेश दिया गया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों, गर्भवती माताओं और बालिकाओं के लिए पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी भी साझा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button