बरेली

नवरात्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति पुलिस रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । रविवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत बरेली की पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड से रैली का आगाज का किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बरेली शहर के 10 पॉइंट पर पहुँचकर महिलाओं को जागरूक करने का काम करेगी। रैली को एडीजी जोन रमित शर्मा, डीआईजी रेंज अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा है मिशन शक्ति फेज 5 के जरिये महिला सुरक्षा को बल मिलेगा, कल से शुरू हो रहे नवरात्र में नारी शक्ति के अधिकारों को जन जन तक पहुचाने का काम होगा। वही एडीजी रेंज रमित शर्मा ने मिशन शक्ति के जरिए लगातार यह प्रयास रहेंगा की महिलाओं के अधिकारो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित बनी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button