खैरथल
जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति का धरने को हुआ डेढ़ माह पूरा
लोगो में उत्साह बरकरार ,लोग बोले जिला हमारा हक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : सोमवार को धरने के 45 दिन गुजरने के बाद भी किसानो, व्यापारियों,महिलाओ, बच्चो सहित अन्य लोगो में जोश बरकरार बना हुआ है रोजाना की भांति दोनों समय धरना स्थल पर विधायक की मौजूदगी में राष्ट्रगान किया जा रहा है!वही दिन भर लोगो की आवाजही बनी हुई है! समिति के मुख्य सदस्य गिरीश डाटा,विक्की चौधरी,ओमप्रकाश रोघा, सर्वेश गुप्ता ने बताया की उन्हें लगातार 36 बिरादरी का समर्थन मिल रहा है!सभी समाजो द्वारा जिला मुख्यालय को खैरथल में रखे जाने की मांग की जा रही है 26 तारीख को मेघवाल समाज व तीस सितंबर को गुर्जर समाज द्वारा शहर में विशाल रैली निकलकर कलक्टर को ज्ञापन सौपा जायेगा व धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को गति देंगे वही बड़े जोर शोर से चार अक्टूबर की प्रदेश स्तरीय नेताओं की बडी सभा की तैयारिया की जा रही है
आज धरने में दीपक चौधरी,हरदयाल जाटव, यादराम कानूनगो,प्रमोद मिस्त्री,संजय गुप्ता, पंकज रोघा,वीरसिंह ढिल्लों,नगेश गुर्जर,गोबिंद खंडेलवाल,सुभाष यादव, ललित कुमार जांगिड़, जीतू जांगिड़,मनोज कोहिस्तानी,अनिल रोहिल्ला सहित अनेको लोग मौजूद रहे


