बाराबंकी
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 107 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयाँ वितरित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। डिवाइन धनवंतरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, प्यारेपुर सरैया के सौजन्य से अस्पताल परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय निःशुल्क फ्र उसके स्वास्थ्य शिविर और पूजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के चेयरमैन डॉ. ए.के.श्रीवास्तव और डॉ.आभा श्रीवास्तव जी द्वारा किया गया।
इस दौरान लोगों की रक्तचाप एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई, साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया तथा अन्य सभी जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. सरोज कुशवाहा, डॉ. मोनू सिंह, डॉ. बृजेंद्र तिवारी, डॉ.शालिनी शुक्ला, डॉ. ज्योति, स्टाफ नर्स अनीता वर्मा, शबीना बानो, आरती, बीना वर्मा, लैब तकनीशियन पंकज सिंह, ज्योति तिवारी, फार्मेसिस्ट राजबंधु, बिलिंग सेक्शन ऋषभ वर्मा, रजिस्ट्रेशन हेतु स्वप्निल शर्मा, पी.आर.ओ. राजकुमार वर्मा और वार्ड ब्वॉय महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत चंदवारा के प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार, प्यारेपुर सरैया के प्रधान इंद्र कुमार और गुलरिहा के ग्राम प्रधान गुरुशरण वर्मा ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई और आयोजन की सराहना की।



