खैरथल
सरकारी स्कूल में बालिकाओं को नोटबुक वितरित:
बालिका शिक्षा व्यक्तिगत जीवन के साथ समाज को नई दिशा देती है : रविन्द्र शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। डिग्निटी फार गर्ल्स चाइल्ड फाउंडेशन जयपुर ने बालिका गरीमा स्थापना कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अगवानी में बालिकाओं को नोट्स बुक का वितरण किया बताया कि यह अभियान बालिका की गरीमा बढ़ाने के लिए है। फाउंडेशन का लक्ष्य है कि बालिकाऐं शिक्षा प्राप्त कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।
इस मौके पर फाउंडेशन के जिला समन्वयक रविन्द्र शर्मा,शहर समन्वयक प्रेम कौशिक, स्कूल स्टाफ सहित लाभार्थी छात्राऐं मौजूद रही


