बाराबंकी
30 वर्षीय महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। दो दिन पूर्व ससुराल से मायके अपने भाई के गौने मे आयी 30 वर्षीय महिला की ट्रर्क की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसा के निकट मंगलवार की दोपहर हुई दुर्घटना मे 30 वर्षीय राजकुमारी उर्फ़ मोती पत्नी सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम कोडरी थाना जहागीराबाद की उस समय दर्दनाक मौत हो गयी जब परसा चौराहे से राजकुमारी कुछ सामान लेकर पैदल घर वापस आ रही थी तभी पीछे से तेज रफ्तार मे आ रहे ट्रर्क नम्बर यूपी 44 टी 4886 ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौक़े पर ही मौत हो गयी मृतका दो दिन पूर्व अपने मायके ग्राम परसा भाई के गौने मे शामिल होने के लिए आयी थी मृतका के 3 बेटिया एव 1 बेटा है जिनका माँ की मौत की सूचना मिलते ही रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि ट्रर्क को कब्जे मे ले लिया है तथा मृतका के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



