रामपुर शाहबाद
बाइक से टकराकर 5 वर्षीय बालिका हुई घायल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। ग्राम चकरपुर भूड़ निवासी जलीम की 5 वर्षीय पुत्री सबा नूर घर के बाहर खेल रही थी सामने से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बालिका को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और उसके सिर में लगी गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था।



