मथुरा
भाकियू ने दिया महावन तहसील में धरना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। महावन में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं ने तहसील कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उनका आरोप था कि तहसील में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बिना सुविधा शुल्क लिए किसानों का कोई काम नहीं किया जाता है। किसानों से अभद्रता की जाती है। जानकारी पर एसडीएम कंचन गुप्ता एवं तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को धरना स्थल पर बुलाकर किसानों और लेखपाल के बीच समझौता करा दिया। राष्ट्रीय सचिव रीतराम ने बताया कि उनके भाई रामजीत की मौत के बाद उनका बेटा वारिसान बनवाने के लिए तहसील गया था, जहां लेखपाल ने रुपयों की मांग की। उन्होंने शिकायत की तो लेखपाल ने उनके साथ अभद्रता की गई। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ ने कहा संगठन के कार्यकर्ता से अभद्रता बर्दास्त नहीं की जाएगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, जगदीश रावत, श्रीओम चौधरी, हरिप्रसाद सिंह, लक्ष्मी नारायण, अजयपाल सिंह, गिर्राज सिंह, कुशलपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष विजय सिंघल, आदि मौजूद रहे। संचालन प्रदेश सचिव हरिप्रसाद सिंह ने किया। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल द्वारा रुपयों की मांग की गयी है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



