सिंगरौली
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सीपीआर प्रशिक्षण एवं सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 को सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण (सीपीआर ट्रेनिंग) का आयोजन शासकीय अग्रणी महाविद्यालय, बैढ़न में प्रातः 11:00 बजे से किया गया।
यह कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी के प्रेसिडेंट सह कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एस. डी. सिंह के निर्देशन तथा सचिव डॉ. ओ. पी. राय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।



