सिंगरौली
“अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर श्रवण बाधित दिव्यांगजनों के विकास पर केंद्रित हुआ विशेष आयोजन”
“डीडीआरसी सिंगरौली में सांकेतिक भाषा दिवस पर आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर जोर”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) सम्बद्ध सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का आयोजन डी डी आर सी सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।
इस दिवस का उद्देश्य विश्वभर में श्रवण बाधित एवं मूक-बधिर समुदायों द्वारा उपयोग की जाने वाली सांकेतिक भाषा के महत्व को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद डामोर उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली रहे तथा डॉ. ओ. पी. राय रेडक्रॉस सचिव, प्रबंध समिति सदस्य डॉ. डी. के. मिश्रा, अतिरिक्त संचालक ब्लड सेंटर डॉ. एन. के. जैन एवं प्रबंध समिति सदस्य जितेंद्र सिंह के गरिमामयि उपस्थित में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।



