खैरथल
24 सितंबर को यहां लगाए जाएंगे शहरी सेवा शिविर एवं ग्रामीण सेवा शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। शहरी क्षेत्र में लग रहे शहरी सेवा शिविर के तहत 24 सितंबर को नगर परिषद खैरथल के वार्ड 13,14,15, दांतला, अगवानी, शाहपुर हेतु सार्वजनिक पार्क नई अनाज मंडी खैरथल, नगर परिषद भिवाड़ी के वार्ड 13,14,15 हेतु कार्यालय नगर परिषद भिवाड़ी में, नगर परिषद तिजारा के वार्ड नंबर 18,19 हेतु हनुमान बगीची तिजारा में, नगर पालिका मुंडावर के वार्ड 11,12 हेतु कार्यालय नगर पालिका मुंडावर में, नगर पालिका कोटकासिम के कान्हडका हेतु कार्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कान्हडका एवं नगर पालिका टपूकड़ा के वार्ड नंबर 9,10 हेतु कार्यालय नगर पालिका टपूकड़ा में, नगर पालिका किशनगढ़ बास के वार्ड 1,6,7 नाहर सिंह की धर्मशाला खैरथल रोड किशनगढ़ बास में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।


