ललितपुर
आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है : नीमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर नीमा एसोसिएशन द्वारा स्टेशन रोड स्थित होटल में कार्यक्रम एसीएमओ डा.आर.एन.सोनी के आतिथ्य में आयोजित किया। अध्यक्षता अध्यक्ष डा.एस.पी.पाठक व संचालन डा.अमिताभ पाराशर ने किया। अध्यक्ष ने कहा धन्वंतरी आयुर्वेद के सबसे बड़े देवता हैं उन्होंने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य स्वास्थ्य और सेहत की कामना के लिए संतोष रूपी धन से बड़ा कोई धन नहीं है। स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं रोगों की चिकित्सा करना आयुर्वेद का उद्देश्य है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बड़ा महत्व है। इस दिन आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले भगवान धनवंतरी की पूजा सभी को स्वस्थ की कामना के लिए की जाती है। आयुर्वेद से वैश्विक महामारी में सार्वधिक प्रयोग किया गया है। एसीएमओ ने कहा आयुर्वेद भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसने हमें जीवन जीने की एक पूर्ण पद्धति दी है। आधुनिक चुनौतियों के समय में आयुर्वेद ने हमें न केवल रोग-निरोधक उपाय एवं उपचार दिए हैं, बल्कि जीवन-प्रणाली में संतुलन, प्रकृति के साथ सामंजस्य और दीर्घकालिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाया है। कार्यक्रम में डा.मानवीर सिंह तोमर, डा.विवेक सक्सेना, डा.अनूप श्रीवास्तव, डा.रामगोपाल साहू, डा.दीपक चौबे, डा.अनिल जैन, डा.आर.सी.साहू, डा.कैलाश श्रुति, डा.शैलेंद्र अगरिया, डा.सचिन गोस्वामी, डा.शशांक पाठक, डा.अवधेश तिवारी, दीपक कौशिक, डा.स्वामी प्रसाद, डा.उमेश गुप्ता उपस्थित रहे।



