दिल्ली

जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान

2021 से हैं खाली; जानें कब होगा मतदान और मतगणना

नई दिल्ली। ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

चुनाव आयोग ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान कर दिया है। आयोग ने इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि चारों सीटों पर मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को ही पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि यह चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं।

पंजाब की एक सीट पर भी होगा उपचुनाव-जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब की एक खाली पड़ी राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा। यह सीट इसी साल जुलाई में सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने पंजाब विधानसभा का चुनाव जीत लिया था, जिसके बाद उन्होंने सांसद पद छोड़ दिया था। राज्यसभा में उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को अपने आप ही खत्म हो जाता।

क्यों खाली थीं जम्मू-कश्मीर की सीटें?-दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में फरवरी 2021 से ही राज्यसभा सीटें खाली थीं। 15 फरवरी 2021 को संसद के उच्च सदन से गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लवाय का कार्यकाल खत्म हो गया था। वहीं, दो और सांसदों- फयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल 10 फरवरी 2021 को पूरा हुआ था।

ईसी ने बताया कि चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा। वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर रहेगी। नामांकन की जांच 14 अक्तूबर तक की जाएगी। उम्मीदवार चाहें तो 16 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं।

ईसी के मुताबिक, 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button