मथुरा

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद कार्यकारिणी के द्वारा सर्वसम्मति से चांद सैयद को अध्यक्ष मनोनीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा।  तहसील मांट लेखपाल संघ की कार्यकारिणी में एक आवश्यक बैठक बुलाकर तत्कालीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। बताया जाता है की पूर्व अध्यक्ष श्री भूदेव प्रसाद का स्थानांतरण मुख्यालय सदर होने के कारण अध्यक्ष पद खाली पड़ा था जिस पर 19 सितंबर को आवश्यक बैठक आहुत की गई। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चॉंद सैयद को वर्तमान में बहुमत के साथ अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सर्वसम्मति से समस्त लेखपाल संघ ने इसे स्वीकार किया और कार्यकारिणी के द्वारा पारित प्रस्ताव 25 अगस्त के क्रम में यह कार्यवाही की गई। निर्वाचित श्री चॉंद सैयद उपाध्यक्ष तहसील मांट और तहसील अध्यक्ष के पद की रिक्त दायित्व प्रदान किया गया। मनोनीत होने पर जिला व तहसील के समस्त लेखपालों ने माला पहनाकर व पटका पहनाकर स्वागत किया। श्री चॉंद सैयद ने अध्यक्ष पद को संभालने के बाद सभी साथी लेखपालों को निष्ठा पूर्वक संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आश्वासन दिया। लेखपालों की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जायेगा तथा शीघ्र समाधान कराया जायेगा। इस बैठक में राम खिलाड़ी शर्मा , नितेश भारद्वाज , सुमित पाठक , भगवती प्रसाद , राहुल गुप्ता , पवन , नितिन चतुर्वेदी मोनू आदि लेखपाल गण उपस्थिति रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button